फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   centre govt denied to hike MGNREGA wages in himachal

केंद्र ने दिया हिमाचल सरकार को झटका, दिहाड़ी बढ़ाने से किया इनकार

Fri, 29 Sep 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
centre govt denied to hike MGNREGA wages in himachal
पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा - फोटो : File Photo

केंद्र सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने से मना कर दिया है। आरडी मंत्रालय ने इसकी फाइल सरकार को लौटा दी है। इसमें कहा गया है कि अभी मनरेगा में दिहाड़ी को नहीं बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में जो दिहाड़ी चल रही है, सरकार को इसी दिहाड़ी से ही पंचायतों में विकास कार्य कराने होंगे।

विज्ञापन


सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया कि पंचायतों में विकास कार्य करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इसका कारण दिहाड़ी का कम होना है। ऐसे में मजदूरों का पैसा बढ़ाया जाना आवश्यक हो गया है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है। प्रदेश सरकार मनरेगा में 210 रुपये दिहाड़ी दे रही है।
विज्ञापन


दिहाड़ीदारों से 10 से पांच बजे तक काम लिया जाता है। केंद्र सरकार मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को 179 रुपये दिहाड़ी दे रही है। आठ घंटे इनसे काम लिया जाता है। हिमाचल में महंगाई के चलते इतने कम पैसे में मजदूरों को काम करना मुश्किल हो रहा है। अधिकांश जिलों में मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों को काम करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। कई पंचायतों में तो ठेके पर मनरेगा के काम हो रहे हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि अगर केंद्र सरकार दिहाड़ी नहीं बढ़ाती है तो पंचायतों के खाते में विकास कार्यों के लिए आया पैसा वापस हो जाएगा। 


प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी: शर्मा
पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से केंद्रीय आरडी मंत्रालय को दिहाड़ी बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन मंत्रालय ने दिहाड़ी बढ़ाने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed