{"_id":"627d1c854a0c376fc163c029","slug":"central-university-will-have-summer-vacations-from-july-4-to-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय में 4 से 31 जुलाई तक होंगी गर्मियों की छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय में 4 से 31 जुलाई तक होंगी गर्मियों की छुट्टियां
Thu, 12 May 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 May 2022 08:13 PM IST
सार
सीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एंड टर्म एग्जाम 20 जून से तीन जुलाई, 2022 तक होंगे। गर्मियों की छुट्टियां चार से 31 जुलाई तक रहेंगी। अकादमिक कैलेंडर 2022-23 मानसून सेमेस्टर के नए सत्र की शुरुआत एक अगस्त से होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 4 से 31 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। सीयू प्रशासन एक अगस्त, 2022 से मानसून सेमेस्टर शुरू करेगा। इस संदर्भ में अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. प्रदीप कुमार ने सीयू के कुलपति के आदेशानुसार अधिसूचना भी जारी कर दी है। सीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एंड टर्म एग्जाम 20 जून से तीन जुलाई, 2022 तक होंगे। गर्मियों की छुट्टियां चार से 31 जुलाई तक रहेंगी।
विज्ञापन
अकादमिक कैलेंडर 2022-23 मानसून सेमेस्टर के नए सत्र की शुरुआत एक अगस्त से होगी। इस दौरान सीयू प्रशासन मिड टर्म परीक्षाएं तीन से 14 अक्तूबर तक करवाएगा। खेल गतिविधियां चार से छह नवंबर तक होंगी। एंड टर्म परीक्षाओं का आयोजन 19 दिसंबर, 2022 से दो जनवरी, 2023 तक होगा। सर्दियों की छुट्टियां चार से 31 जनवरी, 2023 और सेमेस्टर का समापन 31 जनवरी, 2023 को होगा। स्प्रिंग सेमेस्टर की शुरुआत एक फरवरी 2023 से होगी।
विज्ञापन