फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central University result will be announced today

एक क्लिक में देखें चौथे समेस्टर का रिजल्ट

Wed, 16 Jul 2014 05:43 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
Central University result will be announced today

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी में चल रही परास्नातक कक्षाओं के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। www.cuhimachal.ac.in लिंक पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्तमान में चल रहे 15 कोर्सेस का रिजल्ट घोषित किया है। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय का दावा है कि उसने देश भर में चल रहे अन्य सीयू से पहले रिजल्ट निकाला है।
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय में परास्नातक करने के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट 17 जुलाई को निकाला जाएगा।

18 से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

Central University result will be announced today

मेरिट लिस्ट में मैट्रिक के 10, जमा दो के 10, स्नातक के 10 और प्रवेश परीक्षा के 50 अंक जोड़े जाएंगे। मेरिट लिस्ट इसके बाद ही बनेगी।

18 से 21 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बाद में अभ्यर्थियों को केंद्रीय विवि में चल रहे सभी कोर्सों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद विद्यार्थी अपनी पसंद का कोर्स चुन सकेगा। चार अगस्त से केंद्रीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

केंद्रीय विवि में एमबीए की बढ़ी डिमांड

Central University result will be announced today

सीयू में वर्तमान में 15 कोर्स चल रहे हैं। इसमें एमबीए और एमबीए (स्पेशलाइजेशन इन ट्रैवल एंड टूरिज्म) विषय में विद्यार्थी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। इस बार एमबीए की 90 सीटों के लिए 1946 और एमबीए (स्पेशलाइजेशन इन ट्रैवल एंड टूरिज्म) के लिए 1078 आवेदन आए हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. योगेंद्र वर्मा का कहना है कि विभिन्न कोर्सों के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित कर ‌दिया गया है। जल्द से जल्द रिजल्ट निकालना उनका प्रयास था, जो पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 17 जुलाई को निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed