{"_id":"6498302f92cdcc742c0b092a","slug":"central-university-of-himachal-pradesh-revised-academic-calendar-year-2022-23-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Central University: केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बदला शैक्षणिक सत्र का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Central University: केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बदला शैक्षणिक सत्र का शेड्यूल
Sun, 25 Jun 2023 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:47 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सीयू के परिसरों में तीन से पांच जुलाई तक नैक की टीम दौरा करेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 का संशोधित अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। सीयू प्रशासन ने ऐसा तीन से पांच जुलाई तक प्रस्तावित नैक टीम के दौरे के कारण किया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सीयू के परिसरों में तीन से पांच जुलाई तक नैक की टीम दौरा करेगी।
विज्ञापन
इसके चलते दूसरे, चौथे और छठे समेस्टर की एंड टर्म परीक्षाओं का आयोजन पांच जुलाई तक होगा। पहली जुलाई से पड़ने वाली गर्मियों की छुट्टियां भी सात जुलाई से छह अगस्त तक की जाएंगी। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के सेमेस्टर का समापन छह अगस्त को होगा।
विज्ञापन