योग्यता पूरी न होने पर सीयू में शिक्षक भर्ती के आधे आवेदन रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती के लिए आए कुल आवेदनों में से करीब 50 फीसदी शैक्षणिक योग्यता पूरी न कर पाने के कारण ही रद्द हो गए हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के आवेदनों की जांच में यह खुलासा हुआ है। केंद्रीय विवि में चल रही भर्ती में जहां एक पद के लिए विभिन्न विभागों में आवेदन का आंकड़ा दहाई को भी पार नहीं कर पाया।
वहीं, आधा दर्जन विभागों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आए सभी आवेदन रद्द हो गए हैं। इसके अलावा करीब एक दर्जन विभागों में इक्का-दुक्का आवेदन ही स्वीकृत हुए हैं। केंद्रीय विवि में प्रोफेसर के पद के लिए सोशियोलॉजी में एससी के एक आरक्षित पद के लिए दो आवेदन आए थे। शैक्षणिक योग्यता पूरी न कर पाने के कारण यह दोनों आवेदन रद्द हो गए।
योग में ओबीसी आरक्षित पद में नौ, न्यू मीडिया में 13, विजुअल आर्ट के अनारक्षित पद के लिए नौ में से सभी आवेदन रद्द हो गए हैं। इसके अलावा विजुअल आर्ट (मूर्तिकला) में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए एक पद को पांच आवेदन आए। ये सभी रद्द हो गए हैं। कंप्यूटेशनल बायोलॉजी में तीन में से एक, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए न्यू मीडिया में 16 में से एक ही आवेदन सही पाया गया है।
प्रोफेसर के इतने आवेदन हुए स्वीकृत
सोशल वर्क में प्रोफेसर के एक पद को आठ आवेदन आए। इसमें तीन ही स्वीकृत हुए। राजनीतिक शास्त्र में 12 में से छह, प्लांट साइंस में सात में से तीन, टूरिज्म में चार में से दो ही आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
इसके अलावा कंप्यूटर साइंस एडं इंफ्रोमेटिक में 28 में से 14, हिंदी में 28 में से नौ, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में 12 में से आठ, एजूकेशन में 46 में से 22, केमिस्ट्री में पांच में से चार, अंग्रेजी में 19 में से नौ स्वीकृत हुए हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर के इतने आवेदन हुए स्वीकृत
डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री एंड केमिकल साइंस के लिए 50 में से सात, कंप्यूटर साइंस एंड इंफ्रोेमेटिक में 61 में से 15, इन्वायरमेंट साइंस में 31 में से 12, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में 23 में से पांच, सोशियोलॉजी एंड सोशल एंथरोलोपॉली में 11 में से छह, विजुअल आर्ट (पेंटिंग) में 24 में से छह, योग में 30 में से 13, लाइब्रेरी एंड इंफ्रोमेशनल साइंस में 27 में से 15 आवेदन ही स्वीकृत हुए।