फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   central university himachal pradesh phd admission exam date 23 July 2023

CU Himachal: केंद्रीय विवि ने शोध पात्रता की परीक्षा में किया बदलाव, अब इस तारीख को होगी

Fri, 14 Jul 2023 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Jul 2023 01:54 PM IST
सार

सीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। बदलाव की अधिसूचना सीयू प्रशासन ने वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। अधिसूचना के अनुसार शोध पात्रता परीक्षा अब 23 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
central university himachal pradesh phd admission exam date 23 July 2023
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 16 जुलाई को होने वाली शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब परीक्षा 23 जुलाई को होगी। सीयू प्रशासन ने यह फैसला बारिश और भूस्खलन से सड़कें बंद होने की वजह से लिया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने जून में 27 विभिन्न विषयों में पीएचडी की रिक्त सीटों के लिए आवेदन मांगे थे और प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई रखी थी।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान सीयू प्रशासन के पास शोध पात्रता परीक्षा के लिए करीब 1,391 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन अब सीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। बदलाव की अधिसूचना सीयू प्रशासन ने वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। अधिसूचना के अनुसार शोध पात्रता परीक्षा अब 23 को होगी। शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई के बजाय पहली अगस्त को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


किस विषय में आए हैं कितने आवेदन
केंद्रीय विवि से मिली जानकारी के अनुसार 27 विषयों के लिए होने वाली इस शोध पात्रता परीक्षा के लिए जेएमसी में 33, न्यू मीडिया में सात, प्रबंधन में 88, पर्यावरण विज्ञान में 60, एजुकेशन में 55, अंग्रेजी में 85, हिंदी में 95, मीडिया में 78, केमिस्ट्री में 89, अर्थशास्त्र में 55, सोशियोलॉजी में 66 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिस्ट्री में 73, पॉलिटिकल साइंस में 91, टूरिज्म में 56, योगा में 63, दीन दयाल उपाध्याय स्ट्डीज में 17 व जम्मू-कश्मीर स्ट्डीज में 12, संस्कृत में 56, कम्प्यूटेशन बायोलॉजी एवं बायो इंफॉर्मेटिक्स में 33, मैथ में 88, कंप्यूटर साइंस में 34, लाइब्रेरी साइंस में आठ और विजुअल आर्ट विषय में 14 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed