फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central TB eradication team on Himachal tour to take stock of plans

योजनाओं का जायजा लेने हिमाचल दौरे पर केंद्रीय टीबी उन्मूलन टीम

Thu, 07 Oct 2021 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 06:08 PM IST
सार

 डॉ. सुदर्शन मंडल, उप महानिदेशक केंद्रीय टीबी प्रभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में 18 सदस्यीय टीम आठ अक्तूबर तक गतिविधियों का जायजा लेगी। 

विज्ञापन
Central TB eradication team on Himachal tour to take stock of plans
टीबी(प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम प्रदेश के दौरे पर है। भारत सरकार ने देश में वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसके दृष्टिगत केंद्रीय टीम प्रदेश पहुंची है। डॉ. सुदर्शन मंडल, उप महानिदेशक केंद्रीय टीबी प्रभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में 18 सदस्यीय टीम आठ अक्तूबर तक गतिविधियों का जायजा लेगी। यह टीम कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, बिलासपुर और प्रदेश के टीबी अस्पताल धर्मपुर में विभिन्न गतिविधियों का आंकलन कर रही है।

विज्ञापन


टीम गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों, आशा कार्यकर्ताओं, निजी चिकित्सकों, दवा विक्रेताओं, गैर सरकारी संगठनों और जिला प्रशासन से भी रूबरू हो रही है। टीबी उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार के निर्धारित लक्ष्य से पहले प्रदेश सरकार ने इसके उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना लागू की गई है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। टीबी उन्मूलन के लिए प्रयासों के परिणामस्वरूप ही राज्य को भारत सरकार ने 24 मार्च को देश भर में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed