Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central School, Jakhu Hills Building to be renovated

Shimla News: केंद्रीय स्कूल जाखू हिल्स भवन की होगी मरम्मत

Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Central School, Jakhu Hills
Building to be renovated
सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट बोर्ड लगेंगे
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में वीरवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त शिक्षा सचिव अनिल चौहान ने की।

बैठक में तय किया गया कि विद्यालय भवन की मरम्मत और पेंटिंग कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। स्टाफ क्वार्टरों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव सीपीडब्ल्यूडी को भेजा जाएगा। विद्यालय में अग्नि सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने, नए सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्मार्ट बोर्ड और केरोसिन इंटरएक्टिव बोर्ड की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके अलावा विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल सामग्री खरीदने और मैदान की सफाई और रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अधिशासी अभियंता नवीन कुमार, छोटा शिमला स्कूल की प्राचार्य प्रेमा ज्ञाल्तसेन, डॉ. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. पावना ठाकुर, विद्या दासता, सतीश कुमार, फुनचोग डोलमा, प्रकाश चंद सहित सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अतिथियों को सुंदर स्वागत कार्ड भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक विकास शर्मा ने किया और उप प्राचार्य शेरब दोरजे ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article