फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central govt did not release mnrega fund to himachal

सरकार की इस लापरवाही की वजह से केंद्र ने रोका मनरेगा फंड

Sat, 21 Jan 2017 12:09 PM IST
हरीश कुमार/अमर उजाला, भोजनगर (सोलन)
हरीश कुमार/अमर उजाला, भोजनगर (सोलन) Updated Sat, 21 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
central govt did not release mnrega fund to himachal

केंद्र सरकार ने वक्त पर सीए रिपोर्ट न मिलने की वजह से हिमाचल को मिलने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की किस्त रोक दी है। रिपोर्ट भेजने में देरी की वजह से सूबे के लाखों दिहाड़ीदारों को चार महीने से पैसे नहीं मिले हैं, जबकि मनरेगा में मजदूरी का भुगतान 15 दिन के भीतर करना होता है। मौजूदा समय में पंचायतों के विकास कार्यों को उधारी से अंजाम दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


मनरेगा के तहत प्रदेश भर में करीब 105 करोड़ बकाया है। बता दें कि मनरेगा में वर्ष 2016-17 में अब तक 4,33,611 मजदूरों ने काम किया है और जनवरी में भी 1,81,455 मजदूर काम कर रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग के उपनिदेशक (मनरेगा) बीडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सीए रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है और एक सप्ताह के भीतर फंड रिलीज हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


किस जिले में कितना बकाया
मंडी     2394.34 
चंबा     1875.9 
कांगड़ा  1936.73 
सिरमौर     770.66 
शिमला     734.68 
कुल्लू     724.8 
हमीरपुर    626.46 
ऊना     509.81 
बिलासपुर     545.87 
सोलन     253.36 
किन्नौर     136.37 
लाहौल-स्पीति    69.18
(राशि लाख रुपये में)

इसलिए जारी नहीं किया फंड
मनरेगा में फंड लेने के लिए गत वर्ष की सीए रिपोर्ट प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को भेजती है और उसके आधार पर केंद्र अगली किस्त जारी करता है। इस बार प्रदेश सरकार ने यह रिपोर्ट समय पर केंद्र को नहीं भेजी, जिसका खामियाजा प्रदेश के लाखों मनरेगा मजदूरों का भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed