{"_id":"68c82015666de273b20e352a","slug":"central-government-should-provide-relief-in-the-condition-of-passing-tet-shimla-news-c-19-sml1002-602174-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टेट पास करने की शर्त में \nराहत दिलाए केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टेट पास करने की शर्त में राहत दिलाए केंद्र सरकार
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा ज्ञापन
शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ (एबीआरएसएम) के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त शिमला के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इसमें वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्ति शिक्षकों को टेट पास शर्त में राहत देने की मांग की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उच्च न्यायालय ने सभी शिक्षकों के लिए टेट पास करना अनिवार्य कर दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के उत्तर क्षेत्र प्रमुख पवन कुमार, प्रांत अध्यक्ष विनोद सूद, प्रांत महामंत्री नरेश शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री भीष्म ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन लाल, प्रांत उपाध्यक्ष विजय कंवर, प्रांत उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष बलदेव मन्हास, प्रांत सचिव डॉ. जोगिंदर सिंह शैक्षिक प्रकोष्ठ, प्रमुख रवि शर्मा, प्रांत सेवा प्रमुख यशवंत शामिल रहे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे इस मांग पत्र में एक सितंबर 2025 को उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए निर्णय पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस निर्णय के अनुसार कक्षा आठ तक पढ़ाने वाले सभी सेवारत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट ) अनिवार्य कर दी है, चाहे उनकी नियुक्ति की तिथि कुछ भी रही हो। यह स्थिति देशभर के लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आजीविका को संकट में डाल सकती है।
एबीआरएसएम ने स्पष्ट किया है कि आरटीई अधिनियम 2009 एवं एनसीटीई की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 के अनुसार दो अलग-अलग श्रेणियां मान्य थीं। इसमें 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक जिन्हें योग्य माना गया और उन्हें टेट से छूट दी गई थी तथा 2010 के बाद नियुक्त शिक्षक जिन्हें एक निश्चित अवधि में टेस उत्तीर्ण करना आवश्यक था। संघ ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय ने इस भेद को अनदेखा कर दिया है जिससे 2010 से पूर्व वैध रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवा भी असुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सूद ने कहा कि कुछ वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे अनुभवी शिक्षकों पर अचानक टेट की अनिवार्यता थोपना न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि यह शिक्षा की निरंतरता को भी बाधित करेगा। सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर इसे केवल भविष्य की नियुक्तियों पर लागू करना चाहिए। इस निर्णय से 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित होंगे। यह स्थिति शिक्षकों के मनोबल को तोड़ेगी और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि यह निर्णय केवल भविष्य के रूप में लागू हो, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और गरिमा की रक्षा की जाए।