{"_id":"623335d9444917663a4630be","slug":"central-drugs-standard-control-organisation-ten-medicine-samples-from-himachal-pradesh-fail-quality-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत से खिलवाड़: हिमाचल में बनी अल्सर, कोलेस्ट्रॉल समेत दस दवाओं के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत से खिलवाड़: हिमाचल में बनी अल्सर, कोलेस्ट्रॉल समेत दस दवाओं के सैंपल फेल
Sat, 19 Mar 2022 02:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:03 AM IST
सार
पांवटा साहिब की फार्मा फोरस लैब की अल्सर की सुखरालफेट एंड ऑक्सीटासाइन दवा के दो सैंपल और बद्दी के काठा स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा ओजोवास के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में फरवरी में बनी अल्सर और कोलेस्ट्रॉल समेत 10 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन ने फरवरी में 1221 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें देश के अन्य राज्यों में बनी 30 दवाओं के सैंपल भी मानकों पर सही नहीं पाए गए। प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि प्रदेश की जिन दस दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उनमें छह दवाएं सोलन और चार दवाएं सिरमौर जिले में बनी हैं।
विज्ञापन
इनमें दर्द, उल्टी, संक्रमण, हार्ट अटैक, अल्सर, कोलेस्ट्रॉल की दवाएं शामिल हैं। सोलन जिले में सैणी माजरा स्थित थ्योन फार्मा की दर्द की दवा बोमेलेन ट्रिस्पिन रूटोसाईड, बद्दी के मखूमान माजरा स्थित अंग लाइफ साइंस की उल्टी की दवा डोमपेरिडन, बद्दी के भटोली कलां स्थित स्कॉटाडिल एडवांस रिसर्च कंपनी की संक्रमण की दवा मेरोपेन, बरोटीवाला में पुष्कर फार्मा की हार्ट अटैक से बचाव के इंजेक्शन पिनाईटोइन सोडियम, पांवटा साहिब की फार्मा फोरस लैब की अल्सर की सुखरालफेट एंड ऑक्सीटासाइन दवा के दो सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
बद्दी के काठा स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा ओजोवास, सिरमौर की एडिसन फार्मा कंपनी की अल्सर की दवा एसोमेपराजोल, पांवटा साहिब के लैबोरेट फार्मास्युटिकल की संक्रमण की दवा एंब्राक्सोल डोक्सीसाइक्लिन और बद्दी के झाड़माजरी स्थित श्री राम हेल्थ केयर कंपनी की अल्सर की दवा पेंटाप्रोजोल रजिस्टेंट के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के आठ, तेलंगाना के चार, गुजरात के तीन, पंजाब-सिक्कम-बिहार-बेंगलूर-मध्य प्रदेश का एक-एक, चेन्नई-हरियाणा-महाराष्ट्र के दो-दो सैंपल फेल हुए। एक सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया।
विज्ञापन