{"_id":"646ccd8d1b9bb819f50f35cb","slug":"center-will-not-give-corona-vaccine-state-government-itself-will-buy-if-needed-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: केंद्र नहीं देगा कोरोना वैक्सीन, जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार खुद खरीदेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccine: केंद्र नहीं देगा कोरोना वैक्सीन, जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार खुद खरीदेगी
Tue, 23 May 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 May 2023 07:59 PM IST
सार
हिमाचल में भी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो प्रदेश सरकार खुद वैक्सीन की खरीद करेगी।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन(सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने हिमाचल को कोविड वैक्सीन की सप्लाई बंद कर दी है। कोरोना मामलों में कमी आने से कंपनियों ने वैक्सीन का उत्पादन कम कर दिया है। वहीं, हिमाचल में भी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो प्रदेश सरकार खुद वैक्सीन की खरीद करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने केंद्र को वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाई। हिमाचल प्रदेश में सभी पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज नहीं लग पाई है। दूसरी डोज 70 फीसदी, जबकि तीसरी डोज 10 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं लगी है।
विज्ञापन
हालांकि पहली डोज में हिमाचल पूरे देशभर में पहले स्थान पर आया था, जिसको लेकर हिमाचल को सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि केंद्र से अब राज्यों को कोविड की वैक्सीन नहीं दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग स्वयं वैक्सीन की खरीद करेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं लगी रही कोरोना वैक्सीन
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन अब किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं लग रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि संक्रमण के मामले काफी नीचे आ गए हैं। अस्पतालों में भी संक्रमण के मरीज अब न के बराबर हैं।