{"_id":"5d7255bf8ebc3e016e027149","slug":"center-released-five-crore-for-global-investor-meet-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए हिमाचल को जारी किए पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए हिमाचल को जारी किए पांच करोड़
Fri, 06 Sep 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Sep 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (सीडीपीआईआईटी) ने 7-8 नवंबर को धर्मशाला में होने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए पांच करोड़ रुपये की बजटीय सहायता स्वीकृत की है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव को भेजे पत्र में (सीडीपीआईआईडी) के निदेशक ने बताया कि इस राशि को संकल्पना खाका बनाने और संपूर्ण आयोजन की योजनाएं, अधोसंरचना का सृजन, क्षेत्रीय स्तर पर उद्घाटन, समापन और तकनीकी सत्रों के आयोजन सहित बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1000 प्रतिनिधियों के आवास, परिवहन और प्रचार साहित्य जैसे पांच घटकों के लिए स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से इस विषय को उठाया था, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए पांच करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन