फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Center released 214.95 crore to HP with warning

केंद्र ने चेतावनी के साथ हिमाचल को जारी किए 214.95 करोड़ रुपये

Sun, 21 Oct 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Center released 214.95 crore to HP with warning

केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को फिर चेतावनी के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 214.95 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बजट जारी करते हुए हिमाचल सरकार को कहा गया है कि जिस काम के लिए पैसा दिया गया है, उसे उसी में खर्च किया जाए।

विज्ञापन


इसे डायवर्ट न किया जाए। इसके इस्तेमाल का प्रमाणपत्र भी केंद्र को भेजा जाए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह दूसरी और तीसरी किस्तें जारी की गई हैं। इससे पहले भी करोड़ों रुपये की धनराशि इसी तरह से जारी की जा चुकी है। हिमाचल को 138.64 करोड़ परिवार कल्याण कार्यक्रम के मद में जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

Center released 214.95 crore to HP with warning

शहरी परिवार कल्याण के लिए एक करोड़ रुपये, उप केंद्र सामान्य श्रेणी के लिए 10.17 करोड़, एएनएम के प्रशिक्षण के लिए 87 लाख और प्रशिक्षण केंद्रों के लिए 2.48 लाख जारी हुए हैं।

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 65 लाख, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए 10.08 लाख, शहरी परिवार कल्याण केंद्रों के लिए 49.80 लाख, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए 9 लाख, अनुसूचित जनजाति उपयोजना में उप केंद्रों के लिए 5.51 करोड़ और 75.34 लाख रुपये का बजट रिलीज किया गया है।

शहरी परिवार कल्याण केंद्रों के लिए 7.82 लाख की धनराशि जारी की गई है। बजट जारी करने की सूचना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अवर सचिव शांति नेगी ने दी है। इस संबंध में चिट्ठी राज्य सरकार के वित्त, योजना और स्वास्थ्य विभाग के सचिवों को भेजी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed