फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Center Govt Releases Special Grant For Renuka Dam Migrated Villagers.

रेणुका बांध विस्थापितों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा मुआवजा

Thu, 06 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 06 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Center Govt Releases Special Grant For Renuka Dam Migrated Villagers.

रेणुका बांध के हजारों विस्थापितों को जल्द मुआवजा मिलेगा। इस डैम के लिए भूमि अधिग्रहण को केंद्र ने 446.96 करोड़ रुपये की एकमुश्त विशेष ग्रांट रिलीज कर दी है। इससे भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

विज्ञापन


कुल 2093 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा और 2462 परिवारों को उनका हक मिलेगा। इनमें 25 पंचायतों के 1192 परिवार पूरी तरह से विस्थापित हैं। बाकी बजट प्रोजेक्ट की अन्य क्लीयरेंस के पूरा हो जाने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के शिमला कार्यालय के निदेशक पी. दोरजे ग्यांबा ने इसकी पुष्टि की है। गिरि नदी पर यह बांध हिमाचल के रेणुका में बनाया जा रहा है। इससे बिजली का तो 40 मेगावाट उत्पादन ही होगा, मगर इससे दिल्ली के लिए 23 क्यूमेक्स पानी जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं बांध का‌ शिलान्यास

Center Govt Releases Special Grant For Renuka Dam Migrated Villagers.

इसमें संग्रह किए गए पानी का लाभ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों को भी होगा। इस बारे में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली राज्यों के मध्य एमओयू साइन हुआ है। बांध में बरसात के समय पानी स्टोर होगा।

निदेशक पी. दोरजे ग्यांबा ने बताया कि ये वन टाइम स्पेशल ग्रांट भूमि अधिग्रहण के लिए आई है। उन्होंने कहा कि इससे 2462 परिवारों की 2093 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। इस प्रोजेक्ट को हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन बना रहा है। बाकी खर्च भारत सरकार से बाद में मिलेगा। चूंकि, ये राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित है, इसलिए इसके लिए बजट की कमी आडे़ नहीं आएगी।

मोदी जल्द कर सकते हैं शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ही रेणुका बांध का शिलान्यास कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इसी माह के तीसरे सप्ताह यहां आ सकते हैं। उनकी सिरमौर मुख्यालय नाहन आने की भी चर्चा है। रेणुका बांध परियोजना के लिए राशि जारी होने से उनके यहां आने की संभावना और प्रबल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed