{"_id":"5d6bb17b8ebc3e017768997e","slug":"center-govt-gave-64-crore-to-himachal-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने हिमाचल को जारी किए 64.49 करोड़ : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने हिमाचल को जारी किए 64.49 करोड़ : जयराम
Sun, 01 Sep 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत 64.49 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह राशि गत सर्दियों के मौसम के दौरान हुए नुकसान की भरपाई और अन्य सहायता कार्यों के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दूसरा अवसर है कि प्रदेश सरकार की ओर से सर्दियों में हुए नुकसान के लिए इस प्रकार की राशि प्राप्त की गई है। इससे पूर्व सरकार ने 2014 में एनडीआरएफ के तहत सहायता राशि प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को निकालने के लिए सरकार के आग्रह पर केंद्र से राज्य को हेलीकॉप्टर सेवाएं और अन्य मदद दी गई थी।
विज्ञापन
कहा कि 2018 में मानसून के दौरान हुए नुकसान की भरपाई को प्रदेश सरकार ने इस कोष के अंतर्गत 312 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के प्रति संवेदनशील है।
विज्ञापन
कहा कि इस मानसून के दौरान भी प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए सरकार की ओर से 15 करोड़ की राशि राहत और बचाव कार्यों के लिए जारी की गई है। प्रदेश सरकार केंद्र को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम को राज्य में भेजने का आग्रह करेगी, जिससे शीघ्र केंद्रीय सहायता ली जा सके।