{"_id":"72e0795b6b8298d77badff113caf48e8","slug":"center-government-mp-adarsh-gram-yojana-ssjiwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श बनेगा हिमाचल का देहलां गांव, बदलेगी तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श बनेगा हिमाचल का देहलां गांव, बदलेगी तकदीर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में आदर्श गांव विकसित करने के लिए नाम के चयन में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर अव्वल रहे। योजना के लांचिग के दिन ही अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना जिले के देहलां गांव को अगले दो साल में विकसित करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने 2019 तक तीन के बजाय छह गांवों को आदर्श ग्राम बनाने का दावा किया है। अनुराग ने बताया कि देहलां गांव प्रदेश के बड़े गांवों में से एक है, जिसकी आबादी तकरीबन 10 हजार है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, लोकसभा और राज्य सभा के अन्य छह सांसदों कहना है कि गाइडलाइन का अध्ययन करने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर उसी अनुरूप आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों के नाम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन