महंगाई से मिलेगी राहत, हिमाचल में सस्ता होने वाला है सीमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सीमेंट के दाम कम होंगे। हिमाचल की तीनों कंपनी एसीसी, अंबुजा और जेपी कंपनी ने प्रति सीमेंट के बैग में 5 से 15 रुपये कम करने का फैसला लिया है। इससे लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी।
सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनीषा नंदा की अध्यक्षता में प्रदेश की तीन अग्रणी सीमेंट कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
इसमें कंपनियों ने सीमेंट के दाम कम करने पर राजी हुई है। इन तीनों मुख्य सीमेंट कम्पनियों ने हालही में खुले बाजार में विभिन्न स्थलों पर सीमेंट के मूल्यों में बढ़ोतरी की थी, जिस क्षेत्र में सीमेंट कंपनियों ने 5 से 10 रुपये के रेट बढ़ाए थे वहां 5 रुपये कम और जिन क्षेत्रों में 15 से 30 रुपये तक की बढ़ेतरी हुई थी, वहां प्रति सीमेंट बैग में 15 रुपये कम करने पर राजी हुई है।
दो हफ्ते के भीतर तय होंगी मालभाड़े की दरें
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिवहन विभाग दो सप्ताह के भीतर माल भाड़े की नई दरें अधिसूचित करेगा। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान विभाग भी सीजीसीआर, एजीटी अधिनियम के तहत एक माह के भीतर करों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा।
ये उद्योग कच्चे माल के परिवहन और तैयार उत्पादों पर कर की अदायगी करते हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को रेट कॉन्ट्रेक्ट आधार पर सीमेंट की सरकारी आपूर्ति सुनिश्चित करने और खुले बाजार में सीमेंट की कीमतों से संबंधित तिमाही रिपोर्ट भेजने पर भी फैसला लिया गया।
उपायुक्त सरकारी सीमेंट की पर्याप्त आपूर्ति की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे। ताकि सीमेंट की कमी के कारण सरकार के विकासात्मक कार्यों में कोई रुकावट पैदा न हो। बैठक में उद्योग विभाग के निदेशक राजेश शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक आर सेलवम, निदेशक परिवहन सुनील चौधरी, अतिरिक्त कंट्रोलर ऑफ स्टोर अनुपम कश्यप और आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त केके शर्मा भी उपस्थित थे।