फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cement Price Hike in Himachal.

महंगाई के बीच एक और झटका, हिमाचल में महंगा हुआ सीमेंट

Sun, 04 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cement Price Hike in Himachal.

हिमाचल में सरकारी सीमेंट के दाम सात रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी कामकाज के लिए सीमेंट का बैग 182 रुपये का मिलता था, मगर अब ये 189 रुपये में मिलेगा। सीमेंट कंपनियां तो ये रेट 30 से 37 रुपये तक बढ़ाना चाहती थीं।

विज्ञापन


पर इस बारे में उद्योग विभाग ने बातचीत करके ही मामला हल किया और कम बढ़ोतरी की। राज्य में उद्योग विभाग की मध्यस्थता से ही सीमेंट कंपनियों के साथ सरकारी सीमेंट का रेट कांट्रैक्ट किया जाता है।
विज्ञापन


पिछले साल सरकारी सीमेंट का दाम 182 रुपये था, पर अब ये 189 रुपये प्रति बैग होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की तीन सीमेंट कंपनियों ने रेट कांट्रैक्ट की प्रक्रिया में हिस्सा लिया तो एक कंपनी ने 219, एक कंपनी ने 215 और एक अन्य कंपनी ने 219 रुपये के रेट भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के हस्तक्षेप के बाद कम बढ़े रेट

Cement Price Hike in Himachal.

इस स्थिति में कीमतें बहुत बढ़ रही थीं। ऐसे में उद्योग विभाग ने इन कंपनियों के साथ बातचीत की। बढ़ती महंगाई में ये कंपनियां चार फीसदी की ही बढ़ोतरी रखने को पहले तैयार नहीं थी।

मगर उद्योग निदेशालय के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ये तय हो पाया कि सरकारी सीमेंट को 189 रुपये प्रति बैग के हिसाब से ही उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल सरकारी ठेकेदार विभिन्न विभागीय कार्यों में करते हैं। ये मनरेगा, वाटरशेड जैसी योजनाओं के तहत चल रहे काम के लिए भी दिया जाता है।

‘महज साढ़े तीन से चार फीसदी बढ़ोतरी ही की गई है, जबकि कंपनियों के साथ नेगोशियेट करने के बाद ही 211 रुपये के बजाय ये रेट 182 रुपये प्रति बैग तय किए गए हैं। ऐसे में ये ज्यादा बढ़ोतरी नहीं मानी जानी चाहिए।’-- अमित कश्यप, निदेशक, उद्योग विभाग, हिमाचल सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed