{"_id":"63a44ce9af33ff164323d8a8","slug":"cement-plant-dispute-now-the-committee-constituted-under-the-chairmanship-of-principal-secretary-industries-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट पर संकट : नहीं सुलझा मामला, प्रधान सचिव उद्योग की अध्यक्षता में कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट पर संकट : नहीं सुलझा मामला, प्रधान सचिव उद्योग की अध्यक्षता में कमेटी गठित
Fri, 23 Dec 2022 11:38 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:38 AM IST
सार
बिलासपुर और सोलन जिले के उपायुक्तों की ओर से मध्यस्थता करने के बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा है। अब प्रदेश सरकार ने प्रधान सचिव उद्योग की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
सीमेंट प्लांट मामला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के बीच मालभाड़े को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर और सोलन जिले के उपायुक्तों के मध्यस्थता करने के बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा है। अब प्रदेश सरकार ने प्रधान सचिव उद्योग की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में दोनों जिले के उपायुक्तों को भी शामिल किया है। कमेटी शुक्रवार को सचिवालय में कंपनी के अधिकारी और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रति टन प्रति किलोमीटर 10.58 रुपये, जबकि मैदानी इलाकों के लिए छह रुपये ट्रक भाड़ा है। अदाणी समूह पहाड़ी क्षेत्रों के लिए छह रुपये, जबकि मैदानी इलाकों के लिए प्रति किलोमीटर प्रति टन 3 रुपये भाड़ा करना चाहता है, जिसे ट्रक ऑपरेटर मानने को तैयार नहीं। अदाणी समूह ने सीमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं। ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन