फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CDL Kasauli: Sputnik Lite Vaccine will hit the market as a booster dose

सीडीएल कसौली: बूस्टर डोज के रूप में बाजार में उतरेगी स्पुतनिक लाइट वैक्सीन

Tue, 08 Mar 2022 12:45 PM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

दूसरी सिंगल शॉट स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को बूस्टर डोज के इस्तेमाल में लाने के लिए कंपनी ने तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मांगी है। इसके लिए औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को डाटा सौंपा गया है। 

विज्ञापन
CDL Kasauli: Sputnik Lite Vaccine will hit the market as a booster dose
सीडीएल कसौली - फोटो : संवाद

विस्तार

 कोरोना के खतरे के बीच स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को जल्द ही बाजार में बूस्टर डोज के रूप में उतारने की तैयारी है। दूसरी सिंगल शॉट स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को बूस्टर डोज के इस्तेमाल में लाने के लिए कंपनी ने तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मांगी है। इसके लिए औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को डाटा सौंपा गया है। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के बैच जांच के लिए सीडीएल भेजे जाएंगे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू होगा।

विज्ञापन


वहीं, हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज को स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के सिंगल डोज को लेकर आपात प्रयोग की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद बैच जांच के लिए सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे जा रहे हैं। रूस की स्पुतनिक-वी के बैच भी सीडीएल कसौली आ रहे हैं। लैब में परीक्षण के बाद कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतार रही है। संवाद
विज्ञापन


सभी वैरिएंट पर असरदार
बद्दी स्थित पनेशिया बायोटेक में भी स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। बताया जा रहा है एक डोज वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट के खिलाफ असरदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed