फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cctv installation on the way from manali to rohtang: national green tribunal

मनाली से रोहतांग तक अब आप पर रहेगी इनकी नजर

Tue, 06 Oct 2015 09:42 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
cctv installation on the way from manali to rohtang: national green tribunal

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर मनाली से रोहतांग तक वाहनों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह 36 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकोगनाइजेशन टेकनीक (एएनपीआर) सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद मनाली से रोहतांग की ओर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

विज्ञापन


ये कैमरे मनाली पुल, ग्रीन टैक्स बैरियर, मॉडल टाउन, आईवैक्स चौक, बस स्टैंड, पार्किंग स्थल, ओल्ड मनाली, वाहंग, गुलाबा बैरियर, मढ़ी और मनाली के मुख्य बाजार में लगेंगे। खास बात यह है कि कैमरे रात के अंधेरे में भी गाड़ियों के नंबर ऑटोमेटिक स्कैन कर लेंगे।

विज्ञापन

सौ दिन तक की रिकॉडिंग भी रहेगी सुरक्षित

cctv installation on the way from manali to rohtang: national green tribunal

सॉफ्टवेयर में सौ दिन तक की रिकॉडिंग भी सुरक्षित रहेगी। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस विभाग ने मनाली और रोहतांग की तरफ जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए और यातायात नियमों को व्यवस्थित करने के लिए प्रारूप भेजा था।

एनजीटी ने इस पर प्रदेश सरकार को उचित कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। लिहाजा, अब जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी रत्न गौतम ने बताया कि इस योजना से पर्यटन स्थल सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed