फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE single girl child scholarship.

बेटियों के लिए सीबीएसई का बड़ा तोहफा

Thu, 21 Aug 2014 12:32 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
CBSE single girl child scholarship.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन बेटियों के लिए प्रोत्साहित करने को अभिभावकों को विशेष छात्रवृति योजना चला रहा है। सीबीएसई के स्कूलों के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना के नाम से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत इकलौती बेटी को सीबीएसई ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए पांच सौ रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति देगा।

विज्ञापन


इसके लिए बेटी के दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में 6.2 सीजीपीए, 60 फीसदी अंक होने की जरूरी शर्त रखी गई है। इसके साथ ही छात्रा की स्कूल की मासिक ट्यूशन फीस 1500 रुपये से कम होनी चाहिए। इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्राओं और अभिभावकों को ऑनलाइन सीबीएसई की साइट पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

मेरिट आधार पर होगा छात्राओं का चयन

CBSE single girl child scholarship.

इन आवेदनों के आधार पर सीबीएसई मेरिट जारी कर इस छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं का चयन कर सूची आनलाइन जारी करेगा। इस सत्र के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया जारी है। चयनित होने वाली छात्राओं को सीबीएसई हर माह पांच सौ रुपए की छात्रवृत्ति देगा। इस योजना के लिए सिर्फ भारतीय मूल की छात्राएं ही पात्र होंगी।

डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल की प्रधानाचार्य कामना बेरी ने माना कि सीबीएसई ने इकलौती बेटी के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करने को योजना चला रखी है। इसके लिए छात्राएं और अभिभावक आवेदन भी कर रहे है। उनके पास जो भी ऐसे फार्म और शपथ पत्र आ रहे है, वे उन्हें सत्यापित कर छात्रों को उपलब्ध करवा रहे है।

यह होगी आवेदन की प्रक्रिया

CBSE single girl child scholarship.

छात्रवृति के लिए पात्र छात्राओं और अभिभावकों को आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें दसवीं कक्षा की सीबीएसई की ओर जारी की गई मार्कशीट की सत्यापित फोटो कॉपी, अभिभावकों को इसके लिए शपथ पत्र देना होगा जिसमें उन्हें घोषित करना होगा कि उनकी एक ही बेटी है।

इसके लिए साइट पर तय भाषा में दस रुपए के नॉन जूडिश्यिल पेपर जमा करवाना होगा। इसके साथ ही आवेदनकर्ता को बैंक अकाउंट का कैंसिल चैक और बैंक पास बुक की फोटो कॉपी भी आनलाइन जमा करवानी होगी। इस संबंध www.cbse.nic.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed