फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE Plus Two Results Himachal Pradesh Second Rank in panchkula Zone

सीबीएसई नतीजे: पंचकूला जोन में हिमाचल प्रदेश को दूसरा स्थान

Sat, 04 May 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
CBSE Plus Two Results Himachal Pradesh Second Rank in panchkula Zone
फाइल फोटो

सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के वीरवार को घोषित हुए नतीजों में पंचकूला जोन में हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा है। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 89.75 प्रतिशत रहा है। जम्मू और कश्मीर ने जोन में टॉप किया है। जेएंडके का परीक्षा परिणाम 95.16 प्रतिशत रहा है। हिमाचल के नतीजे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अधिक रहे हैं। शुक्रवार को जारी हुए राज्य वार आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 93 प्रतिशत लड़कियां और 87 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। प्रदेश में कुल 9572 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी। इनमें से 8591 विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रदेश में 5307 लड़कों ने परीक्षा दी, इनमें से 4621 पास हुए।
विज्ञापन


4265 लड़कियों ने परीक्षा दी, इनमें से 3970 पास हुईं। केंद्रीय विद्यालयों में लड़कों का पास प्रतिशत 99.73 और लड़कियों का 99.69 प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालयों में कुल 366 लड़कों ने परीक्षा दी, इनमें से 365 पास हुए। 318 लड़कियों ने परीक्षा दी और 317 पास हुईं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 99.43 प्रतिशत लड़के और 99.69 लड़कियां पास हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में जवाहर नवोदय विद्यालयों के 352 लड़कों ने परीक्षा दी, इनमें से 350 पास हुए जबकि 327 लड़कियों में 326 लड़कियां पास हुईं। उधर, प्रदेश में निजी स्कूलों के कुल 4450 लड़कों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी, इनमें से 3771 पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 84.74 रहा। प्रदेश में निजी स्कूलों की कुल 3438 लड़कियों ने परीक्षा दी और इनमें से 3150 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 91.62 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed