फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE 10th Result 2019 out and how to check

CBSE 10th Result 2019: अंशिका बनीं हिमाचल टॉपर, पहले तीन स्थानों पर सात होनहारों ने बनाई जगह

Mon, 06 May 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2019 out and how to check
टॉपर अंशिका - फोटो : अमर उजाला

 सीबीएसई दसवीं की वार्षिक परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल देहरा गोपीपुर की अंशिका ने हिमाचल में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 493 (98.6 फीसदी) अंक हासिल किए।

विज्ञापन


डीएवी न्यू शिमला के ग्रनव सूद एवं विकास पंवर और लोरेटो कान्वेंट ताराहाल स्कूल शिमला की माला जैन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। तीनों होनहारों ने 492 (98.4 फीसदी) अंक पाए हैं।
विज्ञापन


चंबा के हरदासपुरा के डीएवी स्कूल की नंदिनी कुकरेजा और केवी जाखू शिमला की श्रुति धीमान और जीजस एंड मेरी स्कूल शिमला की अंजली शर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने 500 में से 491 (98.2 फीसदी) अंक लिए हैं। पहले तीन स्थानों पर हिमाचल के सात बच्चों ने स्थान पाया है। इसके अलावा सैकड़ों बच्चों ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन किया है। 

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

CBSE 10th Result 2019: ऑनलाइन डाउनलोड करने के चरण-

चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2: आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 3: सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 4: भविष्य के लिए अपना परिणाम संभालकर रखें।



 

पंचकूला जोन में 2,38,283 परीक्षार्थी हुए पास 

सीबीएसई के पंचकूला जोन में वर्ष 2019 में कुल 2,54,259 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी। इनमें कुल 2,38,283 परीक्षार्थी पास हुए। जोन का कुल पास प्रतिशत 93.72 रहा।

इस जोन में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 82.22 फीसदी, सरकारी स्कूलों का 77.12 फीसदी, स्वतंत्र स्कूलों का 94.37 फीसदी रहा। जवाहर नवोदय स्कूलों का पास प्रतिशत 99.37, केंद्रीय विद्यालयों का 99.75 फीसदी, सीटीएसए का पास प्रतिशत 93 और प्राइवेट स्कूलों का पास 28.42 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed