CBSE 10th Result 2018: हिमाचल का 94.45 फीसदी रहा परिणाम, रीजन में झटका दूसरा स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी बारहवीं की तर्ज पर पंचकूला रीजन में हिमाचल दूसरे स्थान पर रहा है।
मंगलवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में हिमाचल का परिणाम 94.45 फीसदी रहा है। पंचकूला रीजन में जम्मू कश्मीर ने 96.74 फीसदी के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
हिमाचल से कुल 13866 विद्यार्थी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। इनमें 13096 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में सूबे की बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी।
लड़कियों का परीक्षा परिणाम 96.53 और लड़कों का परिणाम 92.99 फीसदी रहा है। हिमाचल की 5710 लड़कियों ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा दी, इनमें 5512 लड़कियां पास हुईं। 8113 लड़कों में से 7544 लड़के उत्तीर्ण हुए।
दसवीं की परीक्षा में हिमाचल के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा को फिर पीछे छोड़ दिया है। चंडीगढ़ का परीक्षा परिणाम 66.21 फीसदी, हरियाणा का 88.54 फीसदी और पंजाब का 88.95 फीसदी रहा।
इन चार स्टूडेंट ने किया टॉप
परीक्षा में कुछ 86 फीसदी बच्चे पास हुए और लड़कियों ने बाजी मारी है। 87 फीसदी छात्राएं पास हुईं। परीक्षा में इन चार स्टूडेंट ने टॉप किया है।
1- प्रखर मित्तल - डीपीएस गुड़गांव
2- रिमझिम अग्रवाल - आरपी पब्लिक स्कूल, बिजनौर
3- नंदिनी गर्ग - स्कोटिश इन स्कूल , शामली
4 - श्रीलक्ष्मी जी. - भवन्स विद्यालय, कोच्चि