फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI team returned from Chandigarh in scholarship scam

स्कॉलरशिप घोटाले में चंडीगढ़ से लौटी सीबीआई टीम, अब होगा बड़ा खुलासा

Sun, 19 May 2019 06:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
CBI team returned from Chandigarh in scholarship scam

करोड़ों रुपये के स्कॉलरशिप घोटाले में चंडीगढ़ गई सीबीआई की टीम ने जांच पूरी कर ली है। यहां से रिकॉर्ड एकत्रित करने के बाद टीम शिमला लौट आई है। टीम ने मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ ब्रांच की मदद भी ली है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की निजी यूनिवर्सिटी में हजारों की संख्या में विद्यार्थी होने की वजह से रिकॉर्ड को एकत्रित करने में इतना समय लगा। इसको लेकर सीबीआई ने डीएसपी की अध्यक्षता में टीम जांच करने गई थी।
विज्ञापन


साथ ही अन्य राज्यों से गई टीमें भी लौटने की सूचना है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक यहां से लौटने के बाद रिकॉर्ड की छंटनी का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद ही मामले की आगामी जांच शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने मामले में केस दर्ज करने के बाद प्रदेश समेत, पंजाब, हरियाणा समेत जम्मू के करीब 21 संस्थानों में दबिश दी। यहां से केंद्रीय जांच एजेंसी रिकॉर्ड को इकट्ठा कर रही है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच के बाद यह पता लगाया जाएगा कि किस संस्थान ने कितने का गोलमाल किया है।

प्रदेश शिक्षा विभाग की इससे पहले ही जांच में घोटाला करीब 250 करोड़ का बताया जा रहा है। जिसमें की फर्जी छात्रों की संख्या बताकर पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति डकार ली गई थी।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीबीआई ने मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को दी थी। मामले में शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed