फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI raids EPFO office shimla, records seized

शिमला: ईपीएफओ कार्यालय में सीबीआई की दबिश, कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Mon, 14 Mar 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 10:24 PM IST
सार

ईपीएफओ के हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित कसुम्पटी कार्यालय में सोमवार को सीबीआई की टीम ने दबिश दी। टीम ने कुछ अहम रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं।  पुलिस के साथ टीम ने छापा मारा और रिकॉर्ड जब्त किया है। देर रात तक सीबीआई रिकॉर्ड खंगालती रही । 

विज्ञापन
CBI raids EPFO office shimla, records seized
सीबीआई(फाइल)

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित कसुम्पटी कार्यालय में सोमवार को सीबीआई की टीम ने दबिश दी। टीम ने कुछ अहम रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। पीएफ निकासी में धांधली की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि देशभर में सीबीआई की ओर से ईपीएफओ कार्यालयों में कार्रवाई की गई है। सोमवार को पुलिस के साथ टीम ने छापा मारा और रिकॉर्ड जब्त किया है। देर रात तक सीबीआई रिकॉर्ड खंगालती रही । सीबीआई का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम ने पहुंचते ही पूरे कार्यालय को सील कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि निजी संस्थाओं और ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ के खातों से छेड़छाड़ की है। सीबीआई को इस बारे शिकायत मिली थी। इसकी जांच पड़ताल करने के बाद तीन सदस्यीय टीम ने शिमला में जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि इस मामले में अधिकारियों से भी पूछताछ हुई है। दरअसल, कोविड के वक्त सरकार ने व्यवस्था शुरू की थी, जिसमें पीएफ खाता धारक जमा राशि का 75 फीसदी दो बार निकाल सकते थे। कई लोगों ने इसके नाम पर फर्जी तरीके से पीएफ निकाल लिया। इसी के मद्देनजर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed