फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi bribery case CM Vrbhadra singh faces heat

रिश्वत कांड पर हिमाचल में सियासी उबाल, सीएम आए निशाने पर

Thu, 01 Jun 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Jun 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
 cbi bribery case CM Vrbhadra singh faces heat

रिश्वत कांड प्रकरण के बाद प्रदेश में सियासी उबाल आ गया है। भाजपा प्रकरण को चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाने की रणनीति में जुट गई है। सीएम वीरभद्र के पहले ही ईडी और सीबीआई मामलों में घिरे होने के बाद अब रिश्वत कांड प्रकरण में उनके कार्यालय का नाम जुड़ने से भाजपा इसे सियासी रंग दे रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस संगठन तो खुलकर सामने नहीं आया, लेकिन सरकार प्रकरण को उससे जोड़े जाने पर पलटवार में जुट गई है। हालांकि, जिस अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया है, उस पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में मेहरबानियां हुई हैं, लेकिन कांग्रेस फिलहाल शांत दिख रही है। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर हमले तेज करेगी भाजपा

 cbi bribery case CM Vrbhadra singh faces heat

उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर तिलकराज को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। सीबीआई की जांच रिपोर्ट में सीएम वीरभद्र सिंह के दिल्ली स्थित कार्यालय के अधिकारी का नाम होने से भाजपा मुद्दे को भुनाने में जुट गई है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र को भाजपा अब इस प्रकरण से जोड़कर पेश कर रही है। भाजपा के प्रदेश लीडरशिप ने केंद्रीय नेतृत्व को मामले को लेकर अपडेट दी है।

केंद्र से यह संकेत दिए गए हैं, लेकिन इस प्रकरण से प्रदेश सरकार पर हमले तेज किए जाएं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नेता प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग तेज कर रहे हैं। 

प्रदेश प्रभारी मंडल पांडे भी गरजे

 cbi bribery case CM Vrbhadra singh faces heat

प्रदेश प्रभारी मंडल पांडे और सांसद शांता कुमार ने नूरपुर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला रहे तो प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना और पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल हमीरपुर से गरजे। दूसरी तरफ, कांग्रेस संगठन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से साफ किया है कि इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। 

सीएम कार्यालय ने इसे सरकार की छवि धूमिल करने वाला बताया। हालांकि, रिश्वत लेना के आरोपी तिलक राज का मजबूत सियासी रसूख हर सरकार में रहा है। लंबे समय तक एक ही जगह पर तैनाती के साथ पदोन्नति में उस पर सरकारों की मेहरबानी रही है। इसको लेकर दोनों ही दलों ने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। 

विज्ञापन

सुक्खू बोले, भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस

 cbi bribery case CM Vrbhadra singh faces heat

कांग्रेस की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। रिश्वतकांड प्रकरण में जब तक कोई तथ्य सामने नहीं आते, कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। -सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस 

रिश्वत प्रकरण साबित करता है कि सरकार में कैसे भ्रष्टाचार हो रहा है। उसे प्रमोशन भाजपा ने नहीं, कांग्रेस सरकार ने दिया। प्रमोशन के बाद ट्रांसफर भी नहीं की गई। -राजीव बिंदल, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed