फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Caught seven kilos of charas from three people in mandi, gohar

गोहर में तीन व्यक्तियों से सात किलो चरस पकड़ी

Thu, 18 Feb 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Caught seven kilos of charas from three people in mandi, gohar
प्रतिकात्मक फोटो
गोहर (मंडी)। पुलिस की एसआईयू टीम ने सराज क्षेत्र के देवीधार में तीन लोगों से सात किलो 190 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसआईयू के प्रभारी मनोज वालिया ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को गोहर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी चरस लेकर जंगल के रास्ते जा रहे थे। आरोपियों में ताराचंद (65) निवासी बाड़ा, चच्योट, जयनंद (40) गांव कसीमहली धार और महेश (25) गांव बागी शामिल हैं। आरोपियों ने चरस कहां से लाई और कहां ले जा रहे थे, इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसआईयू टीम ने देवीधार के पास नाका लगाया था। पैदल आ रहे तीनों पुलिस को देख घबरा गए। तीनों को जब पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो उनके कब्जे से 7 किलो 190 ग्राम चरस बरामद की गई। बाजार में चरस की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इससे पूर्व एसआईयू टीम ने चैलचौक के गणेश चौक में एक व्यक्ति से डेढ़ किलो चरस बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाचन और सराज क्षेत्र में चरस माफिया फिर सक्रिय हो गया है। एसआईयू प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि चरस का काला कारोबार करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed