फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   casteism in our society is like hypocrisy: Governor Acharya Dev Vrat

राज्यपाल देवव्रत बोले, हमारे समाज में जात-पात एक पाखंड

Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
casteism in our society is like hypocrisy: Governor Acharya Dev Vrat

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि समाज में जात-पात एक पाखंड है और ईश्वर ने जातपात की कोई व्यवस्था नहीं की थी। यह पाप मध्यकाल में कुछ पाखंडियों ने अपने स्वार्थ के लिए किया, जबकि शास्त्रों और वेदों में इसकी कोई व्याख्या नहीं है। वहां केवल मानव बनने की बात की गई है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने ऊना में नगर परिषद पार्क के समीप भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर गुरु रविदास महासभा की ऊना इकाई की ओर से आयोजित समारोह में कहा कि आज दलित समाज विवेक के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग है। धर्म मानव-मानव के बीच भेद नहीं करता है और भारत के प्राचीन काल में मानव भेद का कोई वर्णन नहीं है।
विज्ञापन


वर्ण व्यवस्था के नाम पर केवल पाखंड का रास्ता अपनाया गया। वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित थी न कि जन्म पर। यह एक वैज्ञानिक व्यवस्था थी। राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहब युग पुरुष थे, जिन्होंने जात-पात और छुआछूत जैसी भावना को जड़ से मिटाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे एक महान शिक्षाविद ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व में मानवता के प्रति प्रेम तथा अन्याय, असमानता और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की असीम क्षमता मौजूद थी। उन्होंने लोगों से युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने और जल संरक्षण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक जागरूकता अभियानों का हिस्सा बनने की अपील की।

दूरदर्शी है भीमराव अंबेडकर की सोच: गणेश

casteism in our society is like hypocrisy: Governor Acharya Dev Vrat
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त - फोटो : फाइल फोटो

मंदिरों-संस्थानों में सहन नहीं होगा भेदभाव
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मंदिरों तथा शिक्षण संस्थानों में जाति के नाम से भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति को महासभा की मांग पर एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया। 

भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से निर्मित भारत का संविधान श्रेष्ठ है। विभिन्न सरकारों ने अपनी सुविधा के अनुसार संविधान में कई बार संशोधन किया है, लेकिन संविधान की मूल भावनाओं को कोई भी सरकार नहीं बदल सकी है। उससे पता चलता है कि अंबेडकर की सोच कितनी दूरदर्शी थी।

गणेश दत्त चौड़ा मैदान में भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता दिवस पर बोल रहे थे। विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर समाज में गरीबी, बेकारी, भ्रष्टाचार तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय सूद, पार्षद लक्ष्मी कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहारी लाल शर्मा, राजपाल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चोजड़, शुभ महाजन, करण नंदा, सुशील कुमार, जानकी कश्यप, योगेंद्र चंदेल, हरदेव, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. अंबेडकर मिशन के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed