फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cast vote will display on Evm machine screen for 7 second

सात सेकेंड तक स्क्रीन पर दिखेगा, किसे दिया आपने वोट

Wed, 20 Sep 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
cast vote will display on Evm machine screen for 7 second

वोटिंग मशीन में गड़बड़ी को खत्म करने के लिए पहली बार विस चुनाव में वोटिंग मशीन के सीपीयू के साथ वीवी पेट (वोटर वेरिफिकेबल पेपर ऑडिट ट्रेल) अटैच होगा। ईवीएम से वोट डालने के बाद मतदाता सात सेकेंड तक इसकी स्क्रीन पर देख सकेगा कि उसने किसे वोट दिया। 

विज्ञापन


इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत होने पर मतदाता फिर से वोट डाल सकेगा। इसके बावजूद यदि गड़बड़ी रहती है, तुरंत मशीन को बदल दिया जाएगा। यदि शिकायत गलत पाई गई तो शिकायतकर्ता के खिलाफ आईपीसी-177 में कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को जागरूक करने के लिए वीवी पेट को कई स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। बाद में इस उपमंडल और बूथ स्तर पर ले जाकर लोगों को इसके इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि 15 सितंबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक जिले में कुल 5,32,995 मतदाता सूची में शामिल किए जा चुके हैं। 16 से 19 सितंबर तक जिले में चार सौ से अधिक मतदाता नए शामिल हुए हैं। 

बीएलओ के माध्यम से यह प्रक्रिया तीस सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ईपीओ जो 598 था, अब 609 प्रति हजार मतदाता अनुपात पहुंच चुका है। फोटो युक्त मतदाता सूचियां तैयार की गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए शोघी में फर्स्ट लेवल चैक चल रहा है। 

जिले के 1028 बूथों के लिए 1446 मशीनें तैयार की जा रही हैं। इन सब मशीनों के साथ वीवी पेट लगाया जाएगा, जिससे मतदाता सुनिश्चित करेगा कि उसका वोट उसकी पसंद के उम्मीदवार को ही गया है। 
 

पेड न्यूज पर नजर रखेगी एमसीएमसी

cast vote will display on Evm machine screen for 7 second

ठाकुर ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला स्तर की मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी सक्रिय हो जाएगी, जो किसी भी तरह की मीडिया में आने वाली प्रचार सामग्री और खबरों का बारीकी से आंकलन करेगी। कमेटी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक वरिष्ठ पत्रकार भी होगा।

21 से बाल तंत्र और ब्लू नेल कार्यक्रम 
उपायुक्त ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित और जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन 21 से बाल तंत्र और ब्लू नेल अभियान शुरू करेगा। बाल तंत्र में युवाओं और छात्रों को मतदाता के प्रति जागरूक किया जाएगा। ब्लू नेल कार्यक्रम महिलाओं पर केंद्रीत होगा। मतदाता नामांकन के दस दिन पहले तक वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed