फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cast discrmination in Kullu Himachal Pradesh 10 thousand rupee penalty to HRTC conductor

यहां छुआछूत के नाम पर बस कंडक्टर से वसूले लिए दस हजार रुपये

Mon, 26 Nov 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 26 Nov 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Cast discrmination in Kullu Himachal Pradesh 10 thousand rupee penalty to HRTC conductor

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम का एक कंडक्टर जातीय भेदभाव का शिकार हुआ है। जातीय भेदभाव के कारण न केवल कंडक्टर को अपमानित होना पड़ा, बल्कि उसे देवता का डर दिखाकर मकान मालिक ने दस हजार रुपये भी वसूले। मामला कुल्लू जिले के लगवैली का है। अनुसूचित जाति कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दिले राम ने कहा कि कुछ दिन पूर्व परिचालक हेमराज बस में खणीपांद रूट पर गया।

विज्ञापन


रात्रि विश्राम जिस स्थान पर होता था, उसी मकान में गया। लेकिन मकान मालिक ने उसके साथ जातीय भेदभाव किया। उसे मजबूरन बस में रात बितानी पड़ी। सुबह उससे घर छूने की एवज में दस हजार रुपये लिए गए, जबकि एक अन्य परिचालक को भी ऐसे ही देवता का प्रकोप दिखाकर कमरे से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने मांग की कि दोषी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया जाए।

विज्ञापन

Cast discrmination in Kullu Himachal Pradesh 10 thousand rupee penalty to HRTC conductor

परिचालक से जो पैसे वसूले गए हैं, उन्हें वापस किया जाए। अन्यथा अनुसूचित जाति कल्याण संघ कड़े कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा।  उधर, इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति कल्याण संघ मुखर हो गया है। संघ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मामले में जांच बिठाने की गुहार लगाई है, जिससे पीड़ित परिचालक को न्याय मिल सके। मामले को लेकर अनुसूचित जाति कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से भी मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने मामले को लेकर अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरएम ने देवेंद्र नारंग ने भी आश्वासन दिया है कि मामला संज्ञान में है। उपायुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार बुद्धि सिंह, महासचिव जगरनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनाली विधानसभा के संघ के अध्यक्ष प्यारे चंद शेरा, दुर्गादत्त, पैने राम, चुनीलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed