फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cash worth lakhs stolen by breaking ATM in Baddi

Solan News: बद्दी में बैंक का एटीएम तोड़कर 16 लाख उड़ाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 19 Sep 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी ट्रक यूनियन के समीप आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम तोड़कर शातिर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह चला, जब बैंक कर्मी बैंक में पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया। 

विज्ञापन
Cash worth lakhs stolen by breaking ATM in Baddi
चोरी - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी ट्रक यूनियन के समीप आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम तोड़कर शातिर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह चला, जब बैंक कर्मी बैंक में पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बद्दी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता और थाना प्रभारी राकेश राय मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


यह एटीएम बैंक को जाने वाले रास्ते में लगा हुआ था। चोर एटीएम से पैसा ले गए, जबकि बैंक में कोई छेड़छाड़ नहीं की। पुलिस के अनुसार चोरी देररात 2:00 बजे के आसपास हुई। शातिर गाड़ी में बैठ कर आए और शटर तोड़कर अंदर घुसे। एटीएम की ट्रे तोड़कर उसमें पैसा निकाल लिया। बैंक प्रबंधन के अनुसार एटीएम ने 16 लाख रुपये थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सुबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार दो चोर इस मामले में शामिल हो सकते हैं। एसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बैंक का कोई अलार्म नहीं बजा और न ही हेडक्वार्टर पर कोई अलर्ट बैंक के सिस्टम से मिला। सभी सिस्टम फेल थे। बैंक ने कोई चौकीदार भी नहीं रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का पता भी सुबह ही चला। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश जारी करके रात्रि को चौकीदार तैनात करने और अलार्म सिस्टम लगाने को कहा है। एटीएम में पैसा कितना था, इसके बारे में कोई स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसकी छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed