{"_id":"57ecaaa44f1c1b81675745c0","slug":"case-will-be-registered-against-conductors-who-are-involved-in-tanka-system-in-hrtc-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC की बसों में टांका लगाने वाले कंडक्टरों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC की बसों में टांका लगाने वाले कंडक्टरों की खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी की बसों में कंडक्टरों को टांका लगाना आसान नहीं होगा। पकड़े जाने पर कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो होगी ही, साथ में एफआईआर भी दर्ज होगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल के 30 रूटों पर छोटी 20 से 25 सीटर एयर
विज्ञापन
कंडीशन बसें चलाई जा रही हैं। अब 40 और रूटों पर इन बसों को चलाया जाना है। बाली ने कहा कि हिमाचल में ब्लैक स्पॉट की दशा सुधरेगी। केंद्र सरकार ने 300 ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने के लिए राशि मंजूर कर दी है।
विज्ञापन
अक्तूबर में रोहतांग के लिए चलेगी इलेक्ट्रिक बसें
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाना सरकार के लिए मुश्किल है। इसके चलते सरकार ने इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है। यह बसें अक्तूबर महीने से चलनी शुरू हो जाएंगी। बसों के लिए परिवहन निगम ने टेंडर काल कर लिए हैं।
विज्ञापन