फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case registerd aganist BMS

भामसं नेताओं के खिलाफ मुकदमा

Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
case registerd aganist BMS
भामसं के प्रदर्शन से शहर में
विज्ञापन

ढाई घंटे ठप रहा यातायात
आम जनता दिन भर रही परेशान, पैदल सफर करने को हुए मजबूर
सचिवालय का घेराव करने पर एक दर्जन नेताओं के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। छोटा शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मांगों को लेकर किए प्रदर्शन पर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के नेताओं समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुए हैं। भामसं के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने सोमवार को चौड़ा मैदान से लेकर सचिवालय तक सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सर्कुलर रोड पर करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के मुताबिक करीब 1:45 बजे प्रदर्शनकारी सैकड़ों की संख्या में सचिवालय के मुख्य गेट पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बल ने सचिवालय गेट को बंद कर दिया। इस दौरान हल्की धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने के बाहर सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। इससे कार्टरोड पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। ओल्ड बस स्टैंड से संजौली जाने वाले छोटे वाहनों को राजभवन मार्ग होकर भेजा गया। बड़े वाहनों के पहिये करीब 4:30 बजे तक थमे रहे। प्रदर्शन के दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। लोगों को पैदल ही आगमन तक पहुंचना पड़ा। जिससे आम लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed