{"_id":"61d3f7c3ec6ee55ed175183b","slug":"case-of-obscene-talk-to-girl-students-accused-executive-principal-sent-to-jail-mobile-will-open-many-secrets","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से अश्लील बातें करने का मामला: आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल भेजा जेल, मोबाइल खोलेगा कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्राओं से अश्लील बातें करने का मामला: आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल भेजा जेल, मोबाइल खोलेगा कई राज
Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
सार
रोहड़ू में स्थित सीमा कॉलेज में छात्राओं के साथ फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकारी प्रिंसिपल को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिंक लैब भेज गया है।
विज्ञापन
आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल भेजा जेल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में स्थित सीमा कॉलेज में छात्राओं के साथ फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकारी प्रिंसिपल को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड का समय पुरा होने के बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने प्रिंसिपल के फोन को कब्जे में लेने के बाद फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फोन की कॉल डिटेल से कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
सीमा कॉलेज की दो छात्राओं की ओर से कार्यकारी प्रिंसिपल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले पुलिस थाना रोहडू में दर्ज किए करवाए गए हैं। दो अन्य छात्राओं की ओर से एक शिकायत शिक्षा विभाग के पास जांच के लिए लंबित है। प्रिंसिपल के खिलाफ दोनों मामले पोक्सो एक्ट में दर्ज किए गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल को पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। फोन की कॉल डिटेल ही सभी आरोपों को पुख्ता करने में अहम भूमिका निभा सकती है। आरोपी के खिलाफ कॉलेज में उसके कार्यकाल में की गई कुछ भर्तियों और वित्तीय मामलों की विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा न्यायालय से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिंक लैब भेज गया है।
विज्ञापन