फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case closed in Supreme Court on municipal elections

MC Shimla: नगर निगम चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला बंद

Tue, 14 Feb 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 07:27 PM IST
सार

अब एमसी चुनाव की तैयारियां शुरू होने लगी हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित इस मामले को वापस लेने के लिए चुनाव आयोग ने 3 फरवरी 2023 को आवेदन किया था। 

विज्ञापन
Case closed in Supreme Court on municipal elections
नगर निगम शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शिमला का चुनाव संबंधी मामला सुप्रीम कोर्ट में बंद हो गया है। इसके साथ अब एमसी चुनाव की तैयारियां शुरू होने लगी हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित इस मामले को वापस लेने के लिए चुनाव आयोग ने 3 फरवरी 2023 को आवेदन किया था। चुनाव आयोग के इस आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले को बंद कर दिया है। चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट के वार्डों के पुन: सीमांकन मामले में दोबारा निर्णय लेने के आदेशों को चुनौती दी थी। मामले पर 5 दिसंबर 2022 को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


मामले के अनुसार 24 फरवरी को जिलाधीश ने नाभा वार्ड के कुछ क्षेत्र फागली, टूटीकंडी में मिलाने और बालूगंज बाजार को बालूगंज वार्ड में न मिलाने का फैसला सुनाया था। अदालत ने इन आदेशों को 3 जून को पारित निर्णय के अनुसार खारिज कर दिया था। अदालत ने डीसी शिमला को आदेश दिए हैं कि वह वार्डों के पुन: सीमांकन मामले में दोबारा निर्णय लें। लेकिन डीसी शिमला ने 24 जून को दोबारा फैसला सुनाते हुए 24 फरवरी के आदेशों को सही ठहराया था। 21 सितंबर 2022 को हाईकोर्ट ने निर्णय देते हुए दोबारा से जिलाधीश की ओर से पारित 24 फरवरी के निर्णय को रद्द कर दिया था। अदालत ने अपने निर्णय में कहा था कि जिस आदेश को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था उसे डीसी शिमला ने सही बताया है। अदालत ने डीसी शिमला को आदेश दिए थे कि वह वार्डों के पुन: सीमांकन मामले में दोबारा निर्णय लें। हाईकोर्ट के इस निर्णय को राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


यह है डीसी शिमला का निर्णय
जिलाधीश शिमला ने नाभा, फागली, टूटीकंडी, समर हिल और बालूगंज वार्डों का पुन: सीमांकन कर फागली और टूटी कंडी वार्डों के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए नाभा वार्ड के क्षेत्र को कम कर दिया। पहले की अपेक्षा अब नाभा वार्ड आधा रह गया है। फागली वार्ड को इतना बड़ा कर दिया है कि नगर निगम के सभी वार्डों की अपेक्षा फागली वार्ड का क्षेत्र अधिक हो गया है। इसके अलावा बालूगंज वार्ड का वह क्षेत्र भी समरहिल में मिला दिया जोकि बालूगंज के नाम से ही जाना जाता है। याचिकाकर्ता सिमि नंदा ने उपायुक्त के 24 जून 2022 और मंडलीय आयुक्त के 8 जुलाई 2022 के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इन आदेशों को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed