फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car fell into a ditch road accident in shimla

किन्नौर के तरांडा में सड़क से नीचे गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल

Thu, 28 Nov 2019 05:20 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर) Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch road accident in shimla
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

किन्नौर जिले के तरांडा मंदिर के नजदीक बुधवार देर रात अचानक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिली तो भावानगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस ने वीरवार सुबह 10 बजे तक शवों को निकाला, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भावानगर कश्मीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात 9:30 बजे कार (एचपी 06ए 4193) में सवार होकर रामपुर और दिल्ली के युवक कामरू में अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि अचानक तरांडा मंदिर के नजदीक कार सड़क से नीचे जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में रणवीर (21) और गौरव (21) निवासी नीरथ, तहसील रामपुर जिला शिमला और साहिद निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जावेद खान निवासी दिल्ली और रवि कुमार (18) निवासी नीरथ घायल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भावानगर पहुंचाया, जहां से उन्हें खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के परिवारों को प्रशासन की ओर से 15-15 हजार की फौरी राहत राशि और गंभीर घायल रवि कुमार को दस हजार और जावेद को पांच हजार रुपये की राहत राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed