फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car fell in canal, search operation run for six hours, no clue foun

नहर में गिरी कार, छह घंटे चला सर्च अभियान, नहीं लगा सुराग

Tue, 17 Sep 2019 08:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Car fell in canal, search operation run for six hours, no clue foun
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड हिमाचल सीमा से लगती कुल्हाल शक्ति नहर में एक कार डूब गई। करीब छह घंटे के सर्च अभियान के बावजूद कार का कोई पता नहीं चल सका है। न ही कार में डूबे लोगों की संख्या की जानकारी अब तक मिल पाई है। उत्तराखंड पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने सवा एक से शाम छह बजे तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन, गाड़ी का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब बुधवार को सर्च अभियान चलेगा। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उत्तराखंड की नहर में एक अनियंत्रित कार को लोगों ने गिरते देखा। आसपास के लोगों ने तुरंत कुल्हाल बैरियर व विकासनगर पुलिस टीम को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस, करीब एक दर्जन स्थानीय गोताखोर व आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर टीम ने एक घंटे तक पहले कई फीट गहरी नहर में गाड़ी की तलाश की।
विज्ञापन


लेकिन कोई पता नहीं चल सका। टीम ने लंबे रस्से से नहर का करीब 400 मीटर क्षेत्र खंगाला। सवा एक बजे दोपहर से शाम छह बजे तक सर्च अभियान में भारी संख्या में जवान शामिल हुए। स्थानीय गोताखोर भी अभियान में जुटे रहे। लेकिन, देर शाम तक गाड़ी का कोई पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण शाम करीब छह बजे अभियान को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार को सर्च अभियान फिर शुरू होगा। उधर, डीएसपी विकासनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नहर में डूबी कार व लोगों को खोजने को सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन, देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका है। अब बुधवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलेगा। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसका भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed