फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car falls into gorge in Nerwa Shimla Three killed

खाई में गिरी कार, 3 की मौत, रॉड से गाड़ी तोड़ कर बाहर निकाले शव

Sun, 18 Jun 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा Updated Sun, 18 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Car falls into gorge in Nerwa Shimla Three killed

हिमाचल के जिला शिमला में नेरवा से करीब 12 किमी दूर भराणू में एक आल्टो कार खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार उत्तराखंड के त्यूणी से भराणू की ओर आ रही थी। इस दौरान भराणू में कार सड़क से नीचे गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को हादसे का पता लोगों को उस समय चला जब उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना।

विज्ञापन


दुर्घटनास्थल के पास रहने वाले अशोक दफराइक ने बताया कि रात को एक धमाके की आवाज आई। बाहर निकल कर देखा तो कार नदी के तट पर पत्थरों के बीच पड़ी थी। इसके बाद अन्य लोगों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। लोहे की रॉड से गाड़ी को तोड़ कर शवों को बारह निकाला गया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान विनोद समरा (35) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव सनोग डाकघर माधांना, भादर सिंह (52) पुत्र हरी सिंह निवासी गांव नाव डाकघर रुस्लाह और सुंदर लाल पुत्र चांद राम निवासी गांव व डाकघर मनेवटी तहसील नेरवा के रूप में की गई। हादसे के समय कार को मालिक विनोद समरा चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारणों का नहीं लग पाया पता

Car falls into gorge in Nerwa Shimla Three killed

पता चला कि विनोद सामरा किसी निजी कार्य से त्यूणी गया था। रात के समय पुलिस ने लोगों के सहयोग से शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया। नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

डीएसपी चौपाल मुनीश ने हादसे की पुष्टि की। इसके अलावा पूर्व विधायक डॉ. सुभाष चंद मंगलेट, एडवोकेट सीमा मेहता, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोहर शर्मा, नेरवा वार्ड की जिला परिषद सदस्य वीना पोटन, बीडीसी सदस्य अनीता गांग, सविंद्रा दत्ता, ममता ब्रागटा, प्राथमिक शिक्षक संघ नेरवा के अध्यक्ष जय लाल, उपाध्यक्ष रामेश्वरी खगटा, महासचिव हरि सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने हादसे पर शोक जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed