{"_id":"5f38c9048ebc3e3ce2735624","slug":"car-falls-into-deep-trench-in-chamba-himachal-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Sun, 16 Aug 2020 05:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
कार गहरी खाई में गिर गई।
- फोटो : अमर उजाला
हिलाचल के चंबा जिले के बनीखेत-खैरी मार्ग पर धरतीलाहड़ के समीप कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार देर रात पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विजय कुमार (32) पुत्र पृथी सिंह निवासी गांव रंगड़ ग्राम पंचायत नगाली तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई। इस हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजय कुमार शनिवार को दुकान बंद कर घर जा रहा था।
लेकिन जैसे ही वह ढलोग के समीप धरतीलाहड़ के समीप पहुंचा तो नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। देर रात हादसा होने के कारण किसी को भी इसकी खबर नहीं लगी। रविवार सुबह के समय ग्रामीणों ने सड़क से नीचे एक कार को देखा। उन्होंने इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव मुख्य सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस थाना डलहौजी के प्रभारी आशीष पठानिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निजी कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन