फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident on theog kotkhai road in shimla himachal

हिमाचल: ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर कार हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 09 Jul 2019 05:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
car accident on theog kotkhai road in shimla himachal
- फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले के कोटखाई बाजार के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। कार में सवार सभी लोग राजगढ़ (सिरमौर) के रहने वाले हैं। वे उत्तराखंड के म्हासू मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह सात बजे हुआ। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कोटखाई बाजार के समीप छोल में एक मारुति कार सड़क से पलटे खाते हुए निचली सड़क पर पहुंच गई।
विज्ञापन


करीब 10 मीटर ऊंचाई से कार गिरने के कारण तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक राजेश कुमार (46) पुत्र सही राम गांव सनोरा तहसील राजगढ़, रंजीत सिंह (71) पुत्र रामसरण साल गांव पडिया टपरोली तहसील राजगढ़, उमा देवी (68) पत्नी रंजीत सिंह गांव पडिया टपरोली राजगढ़ के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में सूरज पुत्र गोबिंद गांव पडिया राजगढ़ और हरि दत्त शर्मा गांव दलोधी धारचांदना तहसील कुपवी शामिल हैं। हरिदत्त शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सभी लोग राजगढ़ से उत्तराखंड की ओर म्हासू मंदिर जा रहे थे। 

मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये

car accident on theog kotkhai road in shimla himachal

कोटखाई के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार पहाड़ी में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार रविश कुमार चंदेल ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये की राशि फौरी राहत के तौर पर दी है।

क्षेत्र के विधायक एवं सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कोटखाई अस्पताल में मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की। उधर, एसएचओ कोटखाई संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed