फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car Accident in Tuni on Himachal-Uttarakhand border, five died

हादसा: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर त्यूनी में गिरी कार, पांच की मौत, युवती घायल

Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई/देहरादून/त्यूनी
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई/देहरादून/त्यूनी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM IST
सार

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल है। मृतक दंपती समेत तीन लोग एक ही परिवार से और दो लोग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घायल युवती को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। त्यूनी थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि संजय गुरुवार सुबह अपनी कार से पांच अन्य लोगों के साथ पंद्रानू गांव से बानपुर गांव की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
Car Accident in Tuni on Himachal-Uttarakhand border, five died
त्यूनी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर जौनसार बावर के त्यूनी में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल है। मृतक दंपती समेत तीन लोग एक ही परिवार से और दो लोग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घायल युवती को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। त्यूनी थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि संजय गुरुवार सुबह अपनी कार से पांच अन्य लोगों के साथ पंद्रानू गांव से बानपुर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आंचल पुत्री संजय घायल हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में पति-पत्नी, बेटा और दो अन्य लोग शामिल हैं। हादसे की खबर लगते ही त्यूनी थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला और युवती को अस्पताल भेजा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों की पहचान संजय (49) पुत्र स्व. शंकरनाथ निवासी ग्राम बानपुर (पंद्राणु), बबली देवी (44) पत्नी संजय, निखिल (13) पुत्र संजय, जगदीश (34) पुत्र दुलाराम और अमित (23) पुत्र किशोरीनाथ के रूप में हुई। इनमें अमित शिमला जिले के चिडगांव थाना क्षेत्र के नडुंला गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed