{"_id":"600130f72103fa4b966d92b6","slug":"car-accident-in-tisa-chamba-himachal-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दो सड़क हादसों में चार की मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दो सड़क हादसों में चार की मौत, चार गंभीर घायल
Fri, 15 Jan 2021 04:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा/ठियोग
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा/ठियोग
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा में कार गहरी खाई में गिर गई।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में दो स्थानों में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चंबा के तीसा-बैरागढ़ सड़क पर कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। हादसे में मरने वालों की पहचान हंसराज पुत्र प्रभदयाल, गांव शिरी परंगना बैरा और नैरण सिंह पुत्र मनसा राम, शिरी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद, गांव शिरी, तुलसी राम पुत्र हरदयाल, शिरी, गोपाल राम पुत्र परस राम निवासी गांव शिरी व गोपाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी शिरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंसराज कार लेकर गुरुवार देर रात तीसा से शिरी की तरफ जा रहा था। शिरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चार लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, रामपुर के ठियोग-छैला मार्ग पर कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे कार छैला कैंची से सैंज सड़क पर बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मशक्कत के बाद दो युवकों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवकों की पहचान प्रांज्य (24), निवासी नेरवा, जिला शिमला और मनोज (23), निवासी फागू, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
उधर, चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खज्जियार चौक पर टिपर की चपेट में बाइक आने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने टिपर चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक महिला की पहचान राज बेगम पत्नी यासीन निवासी गांव ढांपू डाकघर अथेड़ तहसील सलूणी के रूप में हुई है। जबकि उसका पति यासीन गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन