{"_id":"5c4d9131bdec224c164ec1bc","slug":"car-accident-in-theog-shimla-one-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ी बर्फ से फिसलकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ी बर्फ से फिसलकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
Mon, 28 Jan 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुपर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुपर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाली मतियाना गढ़ाकुफर सड़क पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या एचपी63- 3533 में सवार होकर पांच लोग शनिवार को मतियाना से गढ़ाकुफर की ओर जा रहे थे। सड़क पर बर्फबारी और फिसलन होने के कारण कूडू के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में घायल चार लोगों और मृतक को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। इस हादसे में लोकराज (37), पुत्र सूरत राम निवासी, करियाणा ठियोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों की पहचान बह्मानंद शर्मा, विजय शर्मा, तुलसी राज शर्मा और कला शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया, जहां से सभी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।