फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident in paonta sahib sirmour himachal pradesh

तेजरफ्तार कार ने कुचला राहगीर, दो घायल, पेड़ और नैनो से टकराकर पलटी कार

Wed, 31 Jul 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
car accident in paonta sahib sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून-पांवटा साहिब के राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर विश्वकर्मा चौक के समीप सड़क खतरनाक हादसा हुआ। फिल्मी स्टंट की तरह तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीर को कुचलते हुए पहले दुकान में जा घुसी और फिर एक नैनो कार से टकरा गई। कार बुरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में एक कार सवार और राहगीर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर उसे पांवटा से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा में बुधवार तड़के करीब 3.50 बजे के आसपास एनएच-07 पर सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नाहन से देहरादून की ओर आ रही एक हरियाणा नंबर की कार मोगीनंद-विश्वकर्मा चौक के समीप बीकानेर मिष्ठान के पास अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते पेड़ को रौंदते हुए निकली गई। कार की चपेट में एक राहगीर विपिन चंद्र (26) पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम खदराली नैनीधार भी आ गया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजकुमार सैनी ने बताया कि कार इतनी तेज गति से जा रही थी कि हादसे में दो छोटे पेड़ तोड़ कर एक महिला की कॉस्मेटिक शॅाप के शट्टर और साथ खड़ी नैनो कार और जूस की दुकान के काउंटर से टकरा गई। हादसे में आशीष सैनी की नैनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। राजकुमार समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घायल भीतर ही फंसा रहा, जबकि दो शीघ्र बाहर निकल कर भाग गए। इसके बाद एक युवक ने बाइक पर पहुंच कर कार की नंबर प्लेट उखाड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल विपिन (28) किसी इकाई में ड्यूटी करने जा रहा था। हादसे में विपिन के कान, मुंह और हाथ पर चोटें आई हैं। वहीं, कार सवार इमरान (30) के भी टांग, सिर और कान में चोटें आई हैं।


विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि ऐसी संभावना है कि कार चालक और सवार नशे में थे। पुलिस को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है। हादसे के बाद वाहन की नंबर प्लेट को उखाड़ने का प्रयास करने का भी संदेह जताया जा रहा है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने बताया कि हादसे में राहगीर और एक कार सवार घायल हुआ है। यातायात पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed