{"_id":"60fab538a9da8f6e0d254075","slug":"car-accident-in-khadela-shimla-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: खड़ेला में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: खड़ेला में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
Fri, 23 Jul 2021 05:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:55 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक देर रात दो व्यक्ति कार में सवार होकर रामपुर से खड़ेला जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
खड़ेला में कार गहरी खाई में गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ननखड़ी तहसील की बगलती पंचायत के खड़ेला में गुरुवार देर रात कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक देर रात दो व्यक्ति कार में सवार होकर रामपुर से खड़ेला जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंधेरा होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों को शवों को गहरी खाई से निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सतपाल (46) पुत्र मोतीलाल निवासी खड़ेला और नित्यानंद (37) पुत्र केवल राम खड़ेला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ननखड़ी चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों को गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी सीएससी सेंटर पहुंचाया। यहां पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन