फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident in chamba two died

वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार, खाई में कार गिरी, मां-बेटी की मौत

Tue, 04 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डलहौजी (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, डलहौजी (चंबा) Updated Tue, 04 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
car accident in chamba two died

जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी चंबा-पठानकोट हाइवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मौके से गुजर रहे दूसरे वाहनों के चालकों ने एंबुलेंस व पुलिस विभाग को दी। गाड़ी सवार सभी लोगों को करीब साढ़े चार बजे डलहौजी अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


लेकिन यहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान खुम देई (50) पत्नी मुसदी राम गांव जसौरगढ़ और जग देई (35) पुत्री मुसदी राम गांव टिकरीगढ़ चुराह के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में किशोरी लाल (32) पुत्र मुसदी राम, बसंती (29) पत्नी किशोरी लाल, बलदेई (35) पुत्री मुसदी और हनी (6) पुत्र किशोरी लाल गांव जसौरगढ़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन

कार के उड़ गए परखच्चे

car accident in chamba two died

सभी वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी लाहड़ में पहुंची तो चालक किशोरी लाल ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही सेकेंड में गाड़ी पास की खाई में जा गिरी। हाइवे की वजह से सुबह वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसके चलते साथ ही गुजर रही दूसरी गाड़ियों के चालकों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस, पुलिस समेत अन्य को दे दी। 

तत्काल मदद मिलने की वजह से स्वास्थ्य कर्मी चार लोगों को बचाने में कामयाब हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को राहत कार्य के लिए मौके पर भेजा गया था। पुलिस इस मामले की तफतीश कर रही है। वहीं, हादसे में घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है।

टैंपो ट्रैवलर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

car accident in chamba two died

लठियाणी (ऊना)। स्थानीय बाजार स्थित यूकों बैंक के पास टैंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त हैडमास्टर रत्न चंद निवासी करसाई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कड़साई निवासी रत्न चंद अपने स्कूटर पर कैहलवीं गांव से लठियाणी जा रहे थे। जैसे ही लठियाणी बाजार में पहुंचे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे में रत्न चंद बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बंगाणा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। 

पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सेवानिवृत्त हैडमास्टर रत्न चंद की मौत पर कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी, उपाध्यक्ष बलदेव कुटलैहड़ियां, कर्नल धमेंद्र सिंह पटियाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रानाथ शर्मा, प्रदेश सचिव विवेक विक्कू, सुदेश बोहरा, रूमेल सिंह, राजेंद्र सिंह ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed