{"_id":"e9bc652c8ed14d8a9129e7e51811b0d4","slug":"car-accident-at-theog-one-died-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते उपमंडल ठियोग में बलैच संपर्क मार्ग पर वीरवार सुबह करीब नौ बजे मारुति कार अचानक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा और गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मारुति कार एचपी 09 ए 0198 बलैच गांव से जदयोग की ओर आ रही थी। इस दौरान कुछ ही दूरी तय करने पर बलैच के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इसमें ज्ञान सिंह (90) जदयोग निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक हेमराज, सोदा देवी और देवकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नील गाय से टकराई बाइक, चालक की मौत
ऊना में औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल-बाथड़ी मार्ग पर नील गाय की चपेट में आने एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान शाम लाल निवासी हजारी लाल निवासी नंगल कलां के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है, जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार शाम लाल बुधवार देर रात को औद्योगिक क्षेत्र के एक क्रशर में काम करने के बाद बाइक पर वापस अपने घर को लौट रहा था कि इसी दौरान बाथड़ी-टाहलीवाल मार्ग पर स्थित एक निजी होटल के पास बाइक की अचानक नील गाय से टक्कर हो गई, जिससे शाम लाल बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीरावस्था में क्षेत्र के ही एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं टाहलीवाल में ट्रैफिक पुलिस में तैनात कर्मचारी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।